नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

हथुआ थाना क्षेत्र के अटवां दुर्ग गांव में छह माह पूर्व ब्याही गई एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। इस मामले को लेकर महिला के पति ने पहले हथुआ थाना अपनी पत्‍‌नी की गुमशुदगी को लेकर थाना में सनाह दर्ज कराया। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनकी पत्‍‌नी गहना, कपड़ा तथा नगदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। जिसको लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के बरौदरा जिला के भिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पुरगांव निवासी लक्ष्मी साहू के पुत्र नन्हकू राज के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry