अखिल भारतीय किसान सभा ने सरकार से किसानों को प्रति एकड़ पांच सौ रुपया धान फसल का सूखा अनुदान देने की मांग की है। यह मांग बुधवार को शहर के अंबेडकर चौक पर धरना के दौरान की गयी। धरना के बाद प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा गया। जिसमें पांच सौ रुपया प्रति एकड़ धान का सूखा अनुदान देने, पांच पटवन का डीजल अनुदान का भुगतान करने, बंद ट्यूबवेल चालू करना, नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, सवारी वाहनों को किराया निर्धारित करना, बिजली बिल में धांधली पर रोक लगाने, गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान करना आदि मांगे शामिल रही। धरना देने वालों में राघव मिश्र, शेषनाथ शर्मा, नूरुल हसन, मोहम्मद असलम, रघुनाथ महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।