कुंआ में बाघिन के बच्चे की सूचना पर अफरातफरी

बैकुंठपुर प्रखंड के बसंत छपरा मध्य विद्यालय के समीप स्थित कुंआ में बाघिन का बच्चा गिरने की खबर पाकर घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जांच के बाद कुंआ में फिसिंग कैट के गिरने की बात की पुष्टि हुई। इसके पूर्व विद्यालय के समीप कुंआ में बाघिन का बच्चा गिरने की सूचना के बाद उसे देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जमा हो गये। सूचना मिलने के बाद तत्काल महम्मदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी तथा लोगों को वहाँ से हटाया। बच्चे को कुएं से निकाले जाने के बाद इस बात की पुष्टि हुयी की वो बाघिन का बच्चा नहीं बल्कि फिशिंग कैट है। 
Ads:






Ads Enquiry