उग्र युवकों ने बस का शीशा तोड़ा

नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां पुल के समीप शनिवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे उग्र युवकों ने एक बस का शीशा तोड़ दिया। जिससे गुस्साए बस चालकों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र चालकों को समझा कर शांत कराया। बताया जाता है कि शहर के पुरानी चौक मोहल्ले के युवक भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नगर के तुरकाहां स्थित नहर पुल पर पहुंचे। जहां किसी बात को लेकर निजी बस चालाक से बकझक हो गयी। 
Ads:






Ads Enquiry