सात माह से सेविकाओं को वेतन का इंतजार

विजयीपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय क्षेत्र में कार्यरत डेढ़ सौ सेविकाओं का विगत सात महीने से मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। आर्थिक संकट झेल रही सेविकाओं की स्थिति यह है कि उनके परिवार के बच्चों के इलाज तक के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। वेतन से वंचित सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय में वेतन भुगतान के लिए आवेदन देकर राशि का अविलंब भुगतान करने की अपील की। 
Ads:






Ads Enquiry