अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को गंडक नदी में फेंका

पति के अवैध संबंध का विरोध मरने पर एक महिला को जादोपुर-मंगलपुर पुल से गंडक नदी में फेंक दिया गया। नदी की तेज धार में बह रही महिला को लोगों ने देखा। ग्रामीणों तथा स्थानीय मुखिया के घंटों प्रयास के बाद महिला को बहते नदी से बाहर निकला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के उमर मठिया गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी ममता देवी को मंगलवार को उसके पति उमेश यादव व उसका देवर अपने साथ उसका इलाज कराने के लिए बेतिया लाए थे। जहां बेतिया में दिन भर घुमाने के बाद उसे जादोपुर-मंगलपुर पुल पर लेकर आए। जहां शौच करने के बहाने बाइक को रोक कर महिला को बहते गंडक नदी में फेंक दिया। नदी में गिरने के बाद महिला अपने आप को बचाने के लिए तैरना शुरू कर दिया। पानी के बहाव के साथ वह बहती चली जा रही थी। इसी बीच जादोपुर थाना क्षेत्र के कटघरवां पंचायत के मेहदींया गांव के समीप रात्रि समय महिला के आवाज को सुन कर स्थानीय मुखिया राजेश सहनी व कुछ अन्य ग्रामीण महिला की जान बचाने के लिए नदी में उतर गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। स्थानीय मुखिया राजेश सहनी ने बताया कि पानी से निकलने के बाद महिला काफी डरी थी। हालांकि महिला को पानी से निकालने के बाद इसकी जानकारी जादोपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसके पति व उसके देवर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की।


Ads:






Ads Enquiry