सैनिक स्कूल में नवागत प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल एम के सिंह को सैनिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इस मौके पर नवागत प्राचार्य कर्नल जेएस चौहान ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर नवागत प्राचार्य ने निवर्तमान प्राचार्य को स्कूल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सैनिक स्कूल के शिक्षक एके मिश्रा ने कहा कि निवर्तमान प्राचार्य कर्नल सिंह के सेवाकाल में सैनिक स्कूल ने कई उपलब्धियां हासिल की। उनके कार्य को हमेशा सैनिक स्कूल में याद किया जाएगा। उन्होंने कर्नल सिंह को अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण रूप से ईमानदार तथा शिक्षाविद बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्राचार्य कर्नल एसके सिंह ने स्कूल में अपने कार्यकाल को पूर्ण रूप से सफल बताते हुए तमाम कर्मचारियों व पदाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर नवागत प्राचार्य कर्नल जेएस चौहान का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि नवागत प्राचार्य पूर्व में भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry