फतहा में लाठी से पीटकर महिला का हाथ तोड़ा

नगर थाना के फतहा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पचास वर्षीय महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर पड़ोस के लोगों ने हाथ तोड़ दिया। इस बीच महिला को बचाने पहुंचे उनके पति पर भी हमला बोल दिया गया। हालांकि पति बाइक छोड़ कर जान बचाकर भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का बयान दर्ज कर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि फतहा गांव निवासी ललिता देवी का अपने पड़ोस के लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। सोमवार की देर शाम पड़ोस के कुछ लोग इनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। इस बात की जानकारी होने होने पर मौके पर पहुंची ललिता देवी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने लगी। जिससे आक्रोशित लोगों ने उन्हें लाठी डंडा से मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया। इसी बीच उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति हरिनारायण के साथ ही मारपीट की जाने लगी। हालांकि इसी बीच वे अपनी बाइक छोड़कर वहां से जान बचाकर भाग गए। बताया जाता है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक को लेकर चले गए। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के बयान पर छेदी पासवान, कृष्णा पासवान सहित दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry