छवही गांव में दो पक्ष भिड़े, 13 लोग घायल

मांझा थाना क्षेत्र के छवही गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हुई मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में छह एक पक्ष तथा सात दूसरे पक्ष के लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो घायलों की हालत नाजुक बताई जाती है।
बताया जाता है कि छवही गांव निवासी भीम सिंह तथा उनके पड़ोसी शशि सिंह रास्ते के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी डंडा से हुई मारपीट में एक पक्ष के भीम सिंह, तेज बहादुर सिंह, अर्पणा सिंह, कोदो सिंह, उर्मिला कुमारी व गीता कुमार तथा दूसरे पक्ष के शशि सिंह, प्रिती कुमारी, रीमा देवी, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार व रागनी कुमारी सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry