होटल में छापेमारी, तीन महिलाएं हिरासत में

कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला सहित छह लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई एक महिला आसाम की निवासी बताई जाती है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से पुलिस परहेज कर रही है।
जानकारी के अनुसार सासामुसा बाजार स्थित एक होटल से देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की। अचानक होटल पर पुलिस के पहुंचने के बाद होटल तथा आसपास के इलाकों में हड़कंप की स्थिति मच गई। पुलिस कर्मियों के होटल के अंदर प्रवेश करने के बाद यहां काम करने वाले कई कर्मी मौका देखकर भाग निकलने में सफल हो गए। होटल की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं तथा तीन पुरुषों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस साथ लेकर कुचायकोट थाना पर पहुंची। देर शाम तक पुलिस पकड़े गए लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी देने से बचती रही। ज्ञातव्य है कि करीब एक साल पूर्व भी इसी स्थान पर दूसरे नाम से चल रहे एक होटल पर की गई छापेमारी के दौरान भी पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ किया था। इस घटना के बाद नए नाम से दोबारा होटल का कारोबार संचालित किया जाने लगा।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry