पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार पांच लाख लूटे

भोरे-मीरगंज पथ पर भोरे थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधी पेट्रोल पंप के केबिन में घुस कर वहां मौजूद एक सेल्समैन को गोली मार कर पांच लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद घायल सेल्समैन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। पेट्रोल पंप मालिक के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि भोरे बाजार निवासी रामश्रय सिंह का भोरे-मीरगंज पथ पर मुड़ाडीह गांव के समीप हरिश्चंद्र पेट्रोलियम नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार की शाम पेट्रोल पंप मालिक के घर पर बरात आई थी। सभी लोग बरात में व्यस्त थे। इसी बीच रात के करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मुड़ाडीह स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच गए तथा केबिन में घुस कर ड्रवर से रुपया निकालने लगे। बताया जाता है कि ड्रवर से रुपया निकालते देख वहां मौजूद सेल्समैन मुड़ाडीह गांव निवासी धमेंद्र बैठा अपराधियों का विरोध करने लगे। विरोध करने पर धर्मेंद्र बैठा को गोली मारकर ड्रवर में रखे गए 5.16 लाख रुपया निकाल कर अपराधी फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में पेट्रोल पंप मालिक रामाश्रय सिंह ने बताया कि घर पर बरात आई हुई थी। सभी लोग उसी में व्यस्त थे। जिसका लाभ उठा अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पेट्रोल पंप मालिक के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

Ads:






Ads Enquiry