Fri, 26 May 2017 03:03 AM (IST)
अधिवक्ता त्रिपुरारी शरण शर्मा की हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी जेसी सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया है। दो साल पूर्व शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 27 निवासी अधिवक्ता त्रिपुरारी शरण शर्मा के घर में घुस कर अपराधियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को चिन्हित किया था। जिसके बाद पुलिस करीब दो साल तक आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच इस हत्याकांड का आरोपी जेपी सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि सरेंडर करने के बाद जेल में बंद जेपी सिंह को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। रिमांड पर लिए गए आरोपी जेपी सिंह ने हत्याकांड से जुड़ी कई जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिवक्ता त्रिपुरारी शरण शर्मा की हत्या कांड में बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह का नाम सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस लगातार जेपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही। लेकिन जेपी सिंह बिहार से ही बाहर चला गया था। जिसके बाद पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था। इसी बीच जेपी सिंह ने करीब दस दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जेपी की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ किया। इस दौरान उसे पुलिस को इस हत्याकांड से संबंधित कई जानकारी दी।