हरियाणा पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने बरौली नगर के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने हरियाणा में हुई धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी विरेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने बरौली थाने की पुलिस के साथ मिलकर हरियाणा में हुई धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपी विरेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की। करीब एक घंटे तक चली छापामारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक बरौली निवासी बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची। जहां ट्रांजिट वारंट के आधार पर विरेन्द्र प्रसाद को लेकर पुलिस हरियाणा के लिए रवाना हो गयी।

Ads:






Ads Enquiry