बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु तथा प्रखंड प्रमुख राज बिहारी राम के अलावा सीओ राजेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल एवं किसान बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर कर्मी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने संबंधित कर्मी से जवाब तलब किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे अधिकारियों ने केंद्र की सफाई, दवा वितरण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच के दौरान अधिकारी अस्पताल की सफाई व्यवस्था से भी संतुष्ट नहीं दिखे। बीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को अस्पतालों की सफाई व्यवस्थित ढंग से कराने का निर्देश दिया। उधर पशु अस्पताल की जांच में पशु चिकित्सक डा. संजीव कुमार प्रभार में पाए गये। जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि वे सप्ताह में मात्र दो दिन ही केन्द्र पर आते हैं। जिसके कारण यहां पर पशुओं की इलाज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके लिए बीडीओ ने स्थायी चिकित्सक की मांग करने का आश्वासन दिया। जांच के दौरान इन स्थानों पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।