नगर के अंबेडकर भवन परिसर में मंगलवार से मार्शल आर्ट व वुशू का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान तमाम छात्रों को आत्मरक्षा के तौर तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
तीन दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे राज्य वुशू कार्यालय से नेशनल कोच रवि कुमार तथा प्रवीण कुमार ने छात्रों को सेल्फ डिफेंस के साथ ही कई बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले के कई सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान गोपालगंज वुशू एसोसिएशन के महासचिव मास्टर सोनू ने कहा कि बच्चों में आत्मरक्षा के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास व खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। तीन दिनों के इस कैंप में कई बातों की जानकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैकड़ों बच्चों को दी जाएगी।