जिला स्थापना समिति की बैठक के दौरान एक कर्मी की संविदा को रद कर दिया गया। जबकि आठ कर्मियों की संविदा को आगे विस्तार देने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पांच नए कर्मियों को संविदा पर तैनात करने का निर्णय लिया गया।
जिला स्थापना समिति की बैठक में संविदा पर तैयार कर्मियों की सेवा को आगे विस्तार किए जाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला प्रोग्राम कार्यालय में तैनात कर्मी सुरेन्द्र राम की संविदा को आगे बढ़ाने से इंकार करते हुए उनकी संविदा को रद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जिला भू-अर्जन कार्यालय में तैनात कर्मी मुनीलाल राम के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी से प्रतिवेदन की मांग की गयी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान हाल ही में सेवानिवृत पांच कर्मियों को संविदा के आधार पर कार्य करने को मंजूरी दी गयी। जिन कर्मियों की संविदा मंजूर की गयी, उनमें पंचदेवरी में लिपिक के पद पर तैनात शशिकांत पाठक, एसीएमओ कार्यालय में तैनात कैलाश पति मिश्र, अंचल कार्यालय कुचायकोट में राजस्व कर्मचारी के रूप में तैनात सुरेश कुमार सिंह, सीडीपीओ कार्यालय कुचायकोट में तैनात अयोध्या शर्मा तथा सामान्य शाखा में तैनात सुदेश प्रसाद को संविदा के आधार पर तैनात करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान मांझा में लिपिक के पद पर तैनात नागेन्द्र सिंह के संविदा के आधार पर कार्य के आवेदन को नामंजूर कर दिया गया। जबकि अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, अवध किशोर ओझा तथा कपिन्द्र कुमार किरण के संबंध में संबंधित विभागों के प्रतिवेदन की मांग की गयी।
इन्हें मिला संविदा विस्तार
* महम्मद इसरायल, पंचायत सचिव भोरे।
* जगलाल रावत, पंचायत सचिव फुलवरिया।
* बाबूलाल प्रसाद, लिपिक कुचायकोट।
* शंभू सिंह, पंचायत सचिव बैकुंठपुर।
* अनिल कुमार श्रीवास्तव, लिपिक योजना कार्यालय।
* रामविचार प्रसाद, पंचायत सचिव मांझा।
* ब्रह्मादेव साह, पंचायत सचिव कटेया।
* सुभाष प्रसाद, आशुलिपिक डीडीसी कार्यालय।