एनसीसी के छात्रों ने दिया सुरक्षा का संदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के एनसीसी के छात्रों ने आम लोगों को सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के प्रति जागरुक किया। सड़क किनारे खड़े इन एनसीसी के छात्रों ने लोगों को बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाने तथा यात्रा करते हुए निर्धारित किए गए मानक का पालन करने का संदेश दिया।

इसके पूर्व रविवार से प्रारंभ सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को नगर के वीएम स्कूल के एनसीसी के छात्रों ने थाना चौक, मौनिया चौक, डाकघर चौक, अम्बेडकर चौक व बंजारी मोड़ सहित अन्य चौक चौराहे पर खड़ा होकर आम लोगों से सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने के लिए अपील करते नजर आए। साथ ही बाइक चालकों को रोक कर एनसीसी के छात्रों ने हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान बाइक एजेंसी के कर्मी भी लोगों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील करते नजर आए। इस दौरान बाइक एजेंसी के विनोद सिंह, मंचेत सिंह, त्रिभुवन सिंह व सनी शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry