बाइक व डंफर की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप मंगलवार की दोपहर डंफर व बाइक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों मृत युवक सिवान जिले के निवासी बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननु छाप गांव के निवासी सरल यादव व शिव प्रकाश यादव एक बाइक पर सवार होकर हरखुआ चीनी मिल आए थे। मंगलवार की दोपहर चीनी मिल से अपना काम समाप्त करने के बाद दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे जैसे ही गोपालगंज-मीरगंज पथ पर उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही एक डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सरल यादव व शिव प्रकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थावे व उचकागांव थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृत युवकों के परिजनों को दे दी गयी है।

Ads:






Ads Enquiry