Sat, 04Feb 2017
थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के समीप मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल एक हाथी के बिदक जाने तथा गैस सि¨लडर लदे वाहन को पलटने देने के मामले में गैस एजेंसी के प्रबंधक ने पूजा समिति के अध्यक्ष सहित जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें जुलूस में शामिल लोगों पर 40 हजार रुपया लूट लेने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गुरुवार को बलथरी में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले जुलूस में हाथी घोड़े भी शामिल थे। इस दौरान डीजे की तेज धून के कारण एक हाथी बिदक गया। हाथी ने गैस सि¨लडर लदे एक पिकअप को पलट दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी के बिदकने से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। हालांकि बाद में आधा दर्जन महावतों ने हाथी पर काबू पा लिया। इस घटना को लेकर गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि पाण्डेय ने बलथरी गांव के नवयुवक मंगल दल जिसके अध्यक्ष सुनील शाही तथा जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि जुलूस में प्रशासन के आदेश की अनदेखी कर तेज धून पर डीजे बजाया गया। जिसके कारण जुलूस में शामिल एक हाथी बिदक गया। बिदके हाथी ने गैस एजेंसी के वाहन को पलट दिया। जिससे चालक तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह भी आरोप लगाया गया है कि चालक के पास मौजूद गैस बिक्री का 40 हजार रुपया भी जुलूस में शामिल लोगों ने लूट लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।