Mon, 28Nov 2016
सिधविलया थाना क्षेत्र के शेर गांव में रविवार को खाना पकाने के क्रम में एक महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि शेर गांव के जितेंद्र राम की पत्नी शीला देवी घर में खाना पका रही थी। इसी बीच अचानक वह आग की चपेट में आ गई। इसके पूर्व कि परिवार के लोग आग पर काबू पाते महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही शीला देवी की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।