Gopalganj News: ब्लैकमेल में फंसी विवाहिता ने लगाई गुहार

Sun, 14August 2016

ब्लैकमेल से आजिज एक महिला ने पुलिस से रक्षा की गुहार लगाते हुए अपनी गृहस्थी बचाने की अपील की है। आवेदन मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सरीता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है।

सिवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में 2012 में हुई थी। जबकि गवना 2014 में हुई। जिसके बाद वह अपने पति के साथ खुशी पूर्वक रह रही थी। कुछ समय बाद उसका पति नौकरी करने के लिए विदेश चला गया। इसी बीच उसके पति का रिश्तेदार युवक संजीव कुमार उसके घर आने जाने लगा। इस बीच मौका पाकर उसने उसकी तस्वीरों को अपने मोबाइल में खिंच लिया। दो फरवरी 2016 को वह युवक उसके पास आया और पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा। विवाहिता जब मना की तो वह उसके साथ आपत्तिजनक फोटो जोड़कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह कुछ समझ पाती इसी बीच विदेश में रह रहे पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दिया। फोटो मिलते ही उसके पति उसे तलाक देने की बात कहने लगे। मामला इतना उलझा कि उसके पति विदेश से वापस अपने घर आ गया तथा उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत के बाद जब मामला नहीं सुलझा तो पीड़ित महिला ने महिला थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry