Tue, 16August 2016
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव में शनिवार की रात्रि घर में हुए पारिवारिक विवाद से तंग युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पूर्व से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बलिवन सागर गांव में डोमा यादव का परिवार रहता है। विभिन्न कारणों से परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। हर दिन चल रहे विवाद से त्रस्त डोमा यादव के पुत्र रंजीत यादव ने शनिवार की रात्रि पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे रविवार की सुबह सोकर जगे। परिवार के लोगों ने इस बात की सूचना विशंभरपुर थाने को दी। मौके पर पहुंचे विशंभरपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कमरे के खिड़की तोड़वाकर कमरे में प्रवेश किया और शव को पंखा से नीचे उतरवाया। मृतक की उम्र 22 वर्ष बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।