Sun, 22 May 2016
दहेज में तीन लाख रुपये नकदी तथा बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर आशा देवी को उसके ससुराल के लोगों ने शादी के दो साल बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से बेघर हुई आशा देवी ने इस संबंध में महिला थाने में पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर साह की पुत्री आशा देवी की शादी सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पीपरा गांव के कृष्ण मोहन प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर आशा को उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज में तीन लाख रुपये नकदी तथा बाइक नहीं लाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी आशा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसी बीच आशा को उसके पति व ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।