Fri, 20 May 2016
थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष में हिंसक झड़प शुरू हो गई और ईट पत्थर चलने लगे। जिससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार तथा थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होने लोगों को समझा बुझा कर मामले का शांत कराया।
बताया जाता है कि जगरनाथा गांव निवासी नरसिंह मांझी तथा सुरेश शर्मा के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष में हिंसक झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते एक दूसरे पर ईट पत्थर फेंक जाने लगे। जिससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामसेवक रावत मामले को नियंत्रित करने लगे। लेकिन मामला बढ़ता देख उन्होने वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ मृत्युंजय कुमार, डीएसपी मनोज, सीओ राजेश कुमार सहित थावे थाना, नगर थाना, जादोपुर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद पदाधिकारियों ने दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।