Gopalganj News: साइंस में सीट 512, शिक्षक एक भी नहीं

Tue, 31 May 2016

भगवान भरोसे कोई काम कैसे होता है, इसे देखना है तो शहर के महेंद्र महिला कॉलेज की तरफ एक बार जरूर झांक लीजिए। इस कॉलेज में छात्राओं की पढ़ाई सचमुच भगवान भरोसे ही होती है। यह जिले का एकमात्र महिला कॉलेज है। यहां इंटर सांइस और आर्ट की अच्छी-खासी सीटें हैं, लेकिन साइंस पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। आर्ट विषयों की भी कमोबेश यही स्थिति है। गृह विज्ञान से लेकर उर्दू तक की पढ़ाई यहां होती है, लेकिन दस विषयों को पढ़ाने के लिए मात्र तीन शिक्षक हैं। आर्ट विषय के यही शिक्षक स्नातक की छात्राओं को भी पढ़ाते हैं। ऐसे में इस कॉलेज में नामांकन कराने की सोच रही छात्राओं को यह पहले से ही तय कर लेना होगा कि उन्हें अपने ही दम पर पढ़ना होगा। शिक्षकों की भारी कमी से इस कॉलेज का काम नामांकन करने और परीक्षा लेना ही रह गया है।

इसकी स्थापना 1972 में की गई थी और 1981 में इस कॉलेज को अंगीभूत का दर्जा मिला। यहां इंटर सांइस में 512 सीट है। लेकिन शिक्षक एक भी नहीं। लाइब्रेरी भी है। पर, लाइब्रेरियन नहीं है। इंटर कलॉ विषयों को पढ़ाने के लिए भी शिक्षकों की भारी कमी है। इंटर कलॉ में भी 512 सीट है। शिक्षक मात्र तीन विषयों के हैं।

किसमें कितनी सीटें

इंटर साइंस - 512

इंटर आर्ट - 512

नोट - साइंस के किसी भी विषय के शिक्षक नहीं हैं।

आर्ट विषय में सीटों की संख्या

विषय सीटें

गृह विज्ञान 128

मनोविज्ञान 128

इतिहास 128

राजनीति शास्त्र 128

अर्थशास्त्र 96

दर्शन शास्त्र 96

हिन्दी 64

अंग्रेजी 64

संस्कृत 64

उर्दू 64

विषय वार शिक्षकों की स्थिति

विषय लेक्चरर

गृह विज्ञान एक

मनोविज्ञान नहीं हैं

इतिहास नहीं हैं

राजनीति शास्त्र एक

अर्थशास्त्र नहीं हैं

दर्शन शास्त्र नहीं हैं

हिंदी एक

अंग्रेजी नहीं हैं

संस्कृत नहीं हैं

उर्दू नहीं हैं

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry