Gopalganj News: घर पर गिरा ताड़ का पेड़, बालबाल बचे बच्चे

प्रखंड क्षेत्र के बखरौर गांव में शुक्रवार की रात एक ताड़ का पेड़ टूट कर एक घर पर गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घर में सोये बच्चे बाल बाल बच गए। ताड़ कर पेड़ घर पर गिरने की जानकारी होने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बताया जाता है कि बखरौर गांव निवासी इंद्रासन प्रसाद के घर में ताड़ का पेड़ है। शुक्रवार को इंद्रासन प्रसाद तथा उनके परिवार के सदस्य और बच्चे घर में सोए हुए थे। इसी बीच रात में ताड़ का पेड़ टूट कर घर पर गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में घर में सोए लोग बाल बाल बच गए। बाद में पेड़ गिरने की जानकारी होने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Ads:






Ads Enquiry