Gopalganj News: विवाहित महिला का अपहरण

बैंक से पैसा निकालने के लिए पति के साथ घर से निकली एक नव विवाहित महिला का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव की एक महिला अपने पति के साथ महम्मदपुर स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में पैसा निकालने गयी थी। इसी बीच मौका देखकर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मझवलिया गांव के भीम सिंह को नामजद किया गया है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry