Gopalganj News: उंचकागांव में गुलाल उड़ाने पर दो पक्ष भिड़े

प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। वैसे प्रशासन के तत्परता से दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामले को शांत करा दिया गया।

बताया जाता है कि नवादा परसौनी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रेयाजुल हक के समर्थक बैरिकेटिंग के बाहर जमे हुये थे। वहीं महैचा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी नंद लाल गुप्ता अपना नामांकन दाखिल करने के बाद जैसे ही बाहर निकले उनके समर्थक अबीर गुलाल उड़ाने लगे। इसके बाद नवादा परसौनी के मुखिया समर्थक के ऊपर कुछ अबीर लग गयी। जिसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। विवाद बढ़ता देख थानाध्यक्ष नवीन कुमार, संजय राम, दंडाधिकारी मनोज कुमार, उमेश सिंह सहित पुलिस बल के तत्परता से दोनों गुटों को अलग अलग कर बवाल को शांत कराया गया। वहीं बुधवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय पथ पर नामांकन कराने आने के क्रम में बाइक से टकरा जाने से उचकागांव और बैरिया दुर्ग के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें बैरिया दुर्ग गांव के लोग घायल हो गये। वैसे समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी।

Ads:






Ads Enquiry