थाना क्षेत्र के बलेसरा जहरुलेहाता खाड़ीपर टोला में पूर्व में चल रहे केस को उठाने से मना करने पर गुरुवार की रात लाठी- डंडा से हमला कर एक सेवानिवृत्त चिकित्सक को घायल कर दिया गया। मारपीट में घायल चिकित्सक वैद्यनाथ प्रसाद का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस घटना को लेकर घायल के आवेदन पर उनके ही गांव के पारस चौधरी तथा उनके भाई मनोज चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।