Gopalganj News: पांचवें चरण में नामांकन दाखिला का कार्य पूरा

पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में उंचकागांव व गोपालगंज प्रखंड में नामांकन दाखिला का कार्य पूर्ण हो गया। शुक्रवार को दोनों प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 462 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सदर प्रखंड के अलावा उंचकागांव प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन बनाए गये नामांकन काउंटर पर प्रत्याशियों की भीड़ जमी रही। सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पर पर नामांकन की भीड़ देखी गयी। नामांकन दाखिला के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जमकर अबीर व गुलाल उड़ाया। सदर प्रखंड के मुख्य गेट पर सुबह दस बजे से ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ देखी गयी। नामांकन को पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान लोगों की भीड़ भी जुटाई। नामांकन के दौरान सदर प्रखंड के अलावा उंचकागांव में भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। बहरहाल दोनों प्रखंड में नामांकन दाखिला का कार्य समाप्त होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया की जाएगी।

कहां किस पद के लिए कितने नामांकन

प्रखंड : गोपालगंज

जिला परिषद - 02

पंचायत समिति - 31

मुखिया - 32

सरपंच - 11

ग्राम पंचायत सदस्य - 102

ग्राम कचहरी सदस्य - 99

प्रखंड : उंचकागांव

जिला परिषद - 03

पंचायत समिति - 17

मुखिया - 22

सरपंच - 06

ग्राम पंचायत सदस्य - 60

ग्राम कचहरी - सदस्य - 77

Ads:






Ads Enquiry