थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव पदाधिकारियों की पहल के बाद दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों के बीच हुए आपसी समझौता के बाद खत्म हो गया। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम शेख टोली गांव और पुरानी बाजार के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच झड़प से तनाव उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, एसडीपीओ मनोज कुमार,एसडीओ मृत्युंजय कुमार के साथ महम्मदपुर, विशंभरपुर तथा उचकागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। बताया जाता है कि शुक्रवार को पदाधिकारियों की पहल पर दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों ने बैठक कर आपस में समझौता कर विवाद को सुलझा लिया। बैठक में स्थानीय मुखिया पति जुल्फेकार अली भुट्टो, संतोष गुप्ता, अशोक पटेल, शेषनाथ प्रसाद, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुनिल बारी, नागेंद्र प्रसाद, व्यास मुन्नी शाही, जोगिंदर यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।