Gopalganj News: शादी की नीयत से नाबालिग अगवा

कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बीन टोली गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की घर से नित्य क्रिया के लिए बाहर गयी थी। इसी बीच मौका देखकर छह लोगों ने उसे जबरन अपने कब्जे में ले लिया तथा साथ लेकर चले गये। घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें इसी गांव के अमर बीन उर्फ अमरजीत बीन तथा अनिरुद्ध बीन सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry