थाना क्षेत्र के सेवरही गांव में कुछ लोगों ने केस वापस नहीं लेने पर एक ग्रामीण को लाठी- डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बयान पर उनके ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सेवरही गांव निवासी जयप्रकाश माली तथा अपने ही गांव के निवासी अनिल मलहोरी के साथ आपसी विवाद चल रहा है। इसी मामले में जयप्रकाश माली ने अनिल मलहोरी के खिलाफ मुकदमा किया है। बताया जाता है कि मुकदमा वापस लेने के लिए जयप्रकाश माली पर दबाव डाला जा रहा था तथा धमकी दी जा रही थी। इसके बाद भी जब जयप्रकाश माली ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उन्हें लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायल के बयान पर अनिल मलहोरी सहित तीन लोगों के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।