Gopalganj News: दुकान से नकदी सहित लाखों की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के बथना कुटी बाजार में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक मोबाइल दुकान की खिड़की का छड़ तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकानदार ने घटना की सूचना कुचायकोट पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया पर कोई सुराग नहीं मिल सका।

बताया जाता है कि अमवां गांव निवासी सुनिल ओझा की बथना कुटी बाजार में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। इस दौरान दुकान में लगी एक खिड़की का छड़ तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुस गये और घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से 27 हजार नकद के अलावा एक कंप्यूटर सेट तथा 33 मोबाइल व हजारों रुपये का रिचार्ज कूपन ले उड़े। विदित हो कि बथना बाजार में ही करीब एक माह पूर्व चोरों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर लाखों रुपये का सामान की चोरी कर ली थी। बाजार में हुई चोरी की इस घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।

Ads:






Ads Enquiry