Gopalganj News: विभिन्न पदों के लिए 682 ने भरा नामांकन पत्र

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिला के कार्य ने अब गति पकड़ लिया है। शनिवार को दो प्रखंड में नामांकन के तीसरे व दो प्रखंड में पहले दिन कुल 682 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर भोरे व विजयीपुर प्रखंड मुख्यालयों तीसरे दिन भी गहमागहमी का नजारा दिखा। इस मौके पर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पहले चरण के पंचायत चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन सुबह दस बजे से ही प्रखंड मुख्यालयों पर प्रत्याशियों की भीड़ दिखी। भोरे तथा विजयीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गये कई काउंटरों के माध्यम से नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरे दिन चली। इसके अलावा दूसरे चरण में कटेया तथा पंचदेवरी प्रखंड में नामांकन दाखिला का कार्य शनिवार से प्रारंभ हुआ। पूरे दिन के नामांकन के दौर में रिकार्ड 682 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरा। ज्ञातव्य है कि तीन दिन में जिले में कुल 871 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन के तीसरे दिन हथुआ स्थित अनुमंडल कार्यालय में भी जिला परिषद के लिए नामांकन दाखिला का दौर जारी रहा। तीसरे दिन विजयीपुर प्रखंड से पांच, भोरे से दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार दूसरे चरण के नामांकन के पहले दिन कटेया से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

किस पद के लिए कितना नामांकन

प्रखंड : विजयीपुर

जिला परिषद - 5

मुखिया -54

सरपंच - 19

बीडीसी - 48

वार्ड सदस्य - 93

पंच - 29

प्रखंड : भोरे

जिला परिषद - 2

मुखिया - 66

सरपंच - 24

बीडीसी - 64

वार्ड सदस्य - 155

पंच - 46

प्रखंड : कटेया

जिला परिषद - 2

मुखिया - 13

सरपंच - 04

बीडीसी - 06

वार्ड सदस्य - 07

पंच - 00

प्रखंड : पंचदेवरी

जिला परिषद - 0

मुखिया - 10

सरपंच - 04

बीडीसी - 09

वार्ड सदस्य - 19

पंच - 03

Ads:






Ads Enquiry