Gopalganj News: गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर आगजनी

दो दिन पूर्व बड़कागांव में चर्चित सोनू पाण्डेय हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को बड़कागांव चौराहे पर आगजनी व सड़क जाम कर घंटों आवागमन बाधित रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की सुस्ती को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी भी किया। जाम हटाने गए पुलिस कर्मियों पर पथराव भी उग्र लोगों द्वारा किया गया। लोगों का कहना था कि प्रशासन की शिथिलता के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस चौराहे से सटे आर्केष्ट्रा संचालकों का बसेरा असमाजिक तत्वों को शरण लेने के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गया है। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर उग्र लोगों ने पथराव भी किया। इस पथराव में कई पुलिस कर्मियों की घायल होने की सूचना भी मिल रही है। हालांकि की बाद में थानाध्यक्ष ने उग्र लोगों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम को हटवाने का काम किया।

Ads:






Ads Enquiry