Gopalganj News: सत्ता का नाजायज फायदा उठा रहे है पूर्व विधायक

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सत्ता दल का होने का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को जनता नकार चुकी है। जिससे परेशान होकर मासूम जनता व एनडीए समर्थकों पर केस व जांच में फंसाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थकों पर जानबूझ कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर एनडीए कार्यकर्ताओं को उन्हें जांच में उलझा कर पंचायत चुनाव में बाधा पैदा करने का काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अगर कोई दोषी हो तो उसपर जांच हो लेकिन बिना वजह किसी भी व्यवसायी व एनडीए समर्थक को परेशान नहीं करने की अपील की। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, अनूप श्रीवास्तव, राजू चौबे, दीपक कुमार दीपू, वीरबहादूर सिंह, सुनिल सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry