Gopalganj News: अंतिम दिन शांति से हुई इंटर की परीक्षा

जिले के 16 केन्द्रों पर शनिवार को इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी। परीक्षा के अंतिम दिन किसी भी केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में नहीं पकड़ा गया। प्रशासन ने भी परीक्षा शांति से संपन्न होने पर राहत की सांस ली है।

इसके पूर्व शनिवार की सुबह भी परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच प्रारंभ हुई। अधिकारियों के वाहन परीक्षा केन्द्रों पर पूर्व की तरह ही पहुंचे। केन्द्र पर पूरी चौकसी के बीच परीक्षा हुई। गत 24 फरवरी से चल रही इस परीक्षा के दौरान करीब एक सौ परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा केन्द्र से निष्कासित कर दिया गया। इन छात्र-छात्राओं से जुर्माना मद में दो-दो हजार की राशि भी वसूली की गयी। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को ही साइंस की परीक्षा समाप्त हो गयी थी। ऐसे में परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा केन्द्रों पर छात्राओं की संख्या काफी कम थी।

Ads:






Ads Enquiry