मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव गांव के निवासी सोनू पाण्डेय की हत्या की घटना में संलिप्त आशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार की शाम जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू पाण्डेय की हत्या के मामले में आशु ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया गया था। शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।