Gopalganj News: रसीद प्राप्त करने को उमड़ी लोगों की भीड़

हथुआ प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नाजिर रसीद प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बनाए गये काउंटर पर रसीद पाने के लिए पूरे दिन लोग जद्दोजहद करते नजर आये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में नामांकन के समय दाखिल करने वाले नामांकन शुल्क के रसीद के लिए कुल पांच काउंटर बनाए गये हैं। इनमें से चार सामान्य काउंटर बनाये गये है। जहां कोई भी दावेदार नामांकन के लिए रसीद निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकता है। वहीं विकलांगों के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी है। इस प्रखंड में नामांकन दाखिला प्रारंभ की घोषणा के पूर्व ही काउंटर स्थापित कर दिये गये हैं। ताकि लोग पहले से ही नाजिर रसीद आदि प्राप्त कर सकें।

Ads:






Ads Enquiry