हथुआ थाना क्षेत्र के बरी रायभान गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला एक बारह वर्षीय बालक अचानक गायब हो गया। बालक के गायब होने के बाद इस संबंध में थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
जानकारी के अनुसार बरी रायभान गांव के धनन्जय कुमार सिंह का बारह वर्षीय भतीजा सचिन कुमार घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। काफी देर बाद तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर धनन्जय कुमार सिंह ने घटना की सूचना हथुआ थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले ने मामले की छानबीन की।