Gopalganj News: छह दिवसीय ट्रेनिंग कैंप संपन्न

नगर के हजियापुर डीएम आवास के समीप आरसीटी के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को पशु पालन के बारे में कई बातों की जानकारी दी गयी।

इसके पूर्व उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को नई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 29 फरवरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिन्हित 51 लोगों को पशु पालन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही प्रशिक्षण के बाद उन्हें ऋण प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर एलडीएम पीके अग्रवाल ने भी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे लोगों को बैकिंग की नई तकनीक के बारे में बताया। इस मौके पर जयराम शाही सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Ads:






Ads Enquiry