Gopalganj News: बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल

प्रखंड के धर्मबारी-दिघवा दुबौली पथ पर शनिवार को बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक व साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पकड़ी तिवारी टोला निवासी चुन्नू तिवारी शनिवार को अपनी बाइक पर सवार होकर धर्मबारी से दिघवादुबौली आ रहे थे। इसी बीच मंगलपुर निवासी सतेंद्र यादव की साइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें साइकिल व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry