Gopalganj News: अवैध संबंध का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या

थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक अधेड़ व्यक्ति की गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृत व्यक्ति की पत्‍‌नी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के विश्वंभरापुर गांव के मोतीचंद्र महतो का शव गांव के समीप स्थित एक गड्ढे में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से मृतक के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि गले में फंदा लगाकर हत्या करने के बाद मोतीचंद के शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर मृतका की पत्‍‌नी देवंती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में देवंती ने आरोप लगाया है कि उसके पतोहू तेतरी देवी का अवैध संबंध इसी गांव के राकेश पासी के साथ था। जिसका विरोध उसका पति किया करता था। इसी बीच उसके पति की शनिवार की रात्रि में मृतक के गले में फंदा डालकर पास के एक गड्ढे में डूबोकर हत्या कर दी गयी। घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में राकेश पासी को नामजद आरोपी बनाया गया है।

महंगा पड़ा अवैध संबंध का विरोध करना

बहू के चाल-चलन से मोतीचंद महतो हमेशा नाराज रहता था। वह आए दिन घर में भी बहू को इसके लिए डांट लगाता रहता था। बहू के अवैध संबंध का विरोध करना मोतीचंद को भारी पड़ गया। मांझा थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry