Gopalganj News: बंजारी में युवक को चाकू घोंपा, हालत नाजुक

नगर के बंजारी मोड़ पर शुक्रवार की शाम एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवां गांव निवासी छोटन बैठा अपने मित्रों के साथ बंजारी ब्रह्मा स्थान के पास आर्केष्ट्रा देखने जा रहा था। इसी बीच बंजारी मोड़ पर कुछ युवकों ने उसे रोककर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry