Gopalganj News: नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक

राजस्थान से अपने घर होली पर्व मनाने आ रहे एक युवक को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। शनिवार की सुबह शहर के ब्लाक रोड़ पर बेहोशी की हालत में पड़े देखकर आसपास के लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के खाप मकसुदपुर गांव निवासी जनक प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद राजस्थान में मजदूरी करते हैं। होली पर्व अपने गांव में मनाने के लिए वे राजस्थान से रवाना हुए थे। राजस्थान से ट्रेन से सिवान पहुंचने के बाद ये बस पकड़ कर गोपालगंज पहुंचे। राजेंद्र बस पडाव से एक आटो पांच सौ रुपये में तय कर वे उसमें सवार हुए। इसी बीच रास्ते में चाय पीने के बहाने आटो चालक ने आटो रोक लिया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक को पिला दिया। चाय पीने के बाद युवक के बेहोश होने पर युवक के पास मौजूद दस हजार सहित अन्य सामान लूट कर आटो चालक फरार हो गया। शनिवार की सुबह चार बजे ब्लाक रोड़ में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े इस युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry