प्रखंड क्षेत्र के पर्यवेक्षक और किसान सलाहकार सभी 11 पंचायतों में नलकूप, तालाब, नहर आदि जल स्त्रोत का आंकड़ा एकत्र कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह आंकड़ा केंद्रीय योजना, लघु सिंचाई, सांख्यिकी विभाग के निर्देश पर एकत्रित किये जाने का अभियान प्रारंभ किया गया है।