थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से देवनंद मांझी का दस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अचानक घर से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब मासूम का कहीं भी सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।