Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में मासूम बच्ची की मौत

नगर क्षेत्र की एक मासूम बच्ची की गोरखपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इस घटना में मृत मासूम की मां एवं भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि कटेया नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी मनोहर प्रसाद अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। रविवार को वापसी के क्रम में उनकी बोलेरो गाड़ी कुसमी जंगल के समीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी। इस घटना में सात वर्षीया काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मनोहर प्रसाद की पत्‍‌नी एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।

Ads:






Ads Enquiry