हसपुरा प्रखंड के मुंजहर गांव निवासी रामनिवास शर्मा ने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। डीएम के द्वारा त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। रामनिवास दाउदनगर एसडीओ कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वे धुसरी पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं। नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद रामनिवास ने कहा कि जनता की सेवा करना अब मेरा उद्देश्य होगा। चर्चा है कि जिले के अन्य प्रखंडों में भी कुछ सरकारी कर्मी नौकरी छोड़ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।